Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

इमटोरी फीडर पर काम के चलते आज कई इलाकों में सात घंटे बिजली रहेगी बंद


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर के आनंद विहार बिजलीघर से संचालित इमटोरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग द्वारा फीडर को डबल सर्किट करने के लिए मरम्मत और तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक सप्लाई बाधित रहने की सूचना दी गई है।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान इमटोरी, बुलंदशहर रोड, चितौली रोड, जेएमएस कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

उपखंड अधिकारी हिमांशु सचान ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।