HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जेवर में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और जनसभा में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने की तैयारी है। इसके लिए हापुड़ रोडवेज डिपो से 13 अनुबंधित बसों को जेवर भेजा जाएगा। साथ ही निजी बसों के जरिए भी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
बताया गया है कि जिन अनुबंधित बसों को जनसभा के लिए भेजा जा रहा है, वे सामान्य दिनों में नोएडा, दिल्ली और मोदीनगर रूट पर चलती हैं। बसों के कार्यक्रम में लगाए जाने के कारण इन मार्गों पर यात्रियों को असुविधा हो सकती है और बसों की उपलब्धता कम हो जाएगी।
परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि बसों की कमी को देखते हुए अन्य बसों को वैकल्पिक रूप से संचालित करने की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।
महाक्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के जेवर कार्यक्रम के लिए 13 अनुबंधित बसों को भेजा जा रहा है और प्रभावित रूटों पर अन्य बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin