हापुड़।
मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। जिले के पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों खांसी, जुकाम और गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने और समय पर उपचार लेने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के साथ धूल और प्रदूषण के कारण सांस और गले से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। हाल में हुई बारिश ने भी बीमारियों को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते सूखी खांसी, जुकाम और सिरदर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। लापरवाही करने पर बीमारी गंभीर हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले रोजाना करीब 100 से 120 मरीज ऐसे लक्षणों के साथ आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो गई है। ईएनटी विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में कान, नाक और गले के संक्रमण तेजी से फैलते हैं, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करना और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बदलते मौसम में गर्म कपड़े पहनें, ठंडी चीजों से दूरी बनाएं और परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराएं, ताकि बीमारी को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin