HALCHAL INDIA NEWS
बाबूगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि परिचालक सहित 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीलीभीत डिपो की बस दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह करीब चार बजे बाबूगढ़ क्षेत्र में पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 33 लोग सवार थे।
दुर्घटना में चालक मंगल सिंह (50) निवासी लखीमपुर खीरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक स्टेरिंग में फंस गया था, जिसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक को नींद आने या वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin