हापुड़।
अंतरराष्ट्रीय हालात और ईरान, अमेरिका व इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर ईंधन की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जिले में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में लगभग दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 103 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया।
जानकारी के अनुसार, सरकारी पेट्रोल पंपों पर गुरुवार तक एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 101.06 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह नई कीमत लागू होने के बाद यह बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हो गया। कीमतों में इस बढ़ोतरी से हाई-क्वालिटी ईंधन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर असर पड़ेगा।
पेट्रोल पंप संचालक पारितोष गर्ग ने बताया कि एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन होता है, जिसमें अधिक ऑक्टेन रेटिंग (करीब 95) पाई जाती है। यह ईंधन आधुनिक इंजन वाले वाहनों के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है और इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। साथ ही सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin