HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
प्रदेश सरकार की नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत नगर पालिका हापुड़ को शामिल किया गया है, जिसके तहत शहर में कई आधुनिक विकास कार्य प्रस्तावित हैं। योजना का उद्देश्य हापुड़ को स्मार्ट और सुविधाजनक शहर के रूप में विकसित करना है।
योजना के तहत शहर में ऑडिटोरियम, गौरव पथ और ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और निगरानी आसान हो सकेगी।
शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए थीम पार्क, हरित क्षेत्र और आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यावरण अनुकूल शवदाह गृह का निर्माण भी किया जाएगा। नगर पालिका की जनसंख्या डेढ़ लाख से अधिक होने के कारण इसे नवयुग पालिका योजना की प्रथम श्रेणी में रखा गया है।
शासन ने योजना के पहले चरण में करीब 12 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस योजना में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक सुविधाएं, पर्यावरण सुधार और डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को बढ़ाने और पालिका की आय के स्रोत मजबूत करने की दिशा में भी काम होगा।
योजना की प्रगति पर नजर रखने के लिए निदेशालय स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी विकास कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी और संबंधित निकाय द्वारा कार्यों की फोटो और रिपोर्ट अपलोड की जाएंगी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार प्रदेश की 58 नगर पालिकाओं में हापुड़ को भी इस योजना में शामिल किया गया है, जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin