HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना हापुड़ नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को मीनाक्षी रोड से पकड़ा, जिनके कब्जे से तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से तीन अवैध चाकू बरामद हुए। आरोपी चाकू रखने से संबंधित कोई वैध कारण या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुनील पुत्र चंदर सिंह निवासी ग्राम पीरनगर सूदना थाना हापुड़ देहात, प्रियान्शु पुत्र भारत तथा अंकुश पुत्र मुकेश निवासी मोहल्ला बाल्मीकि, निकट सिकंदरगेट टंकी थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना हापुड़ नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin