HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिला बदर घोषित किए जाने के बावजूद न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले एक शातिर अभियुक्त को थाना हापुड़ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रामपुर रोड क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को पूर्व में आपराधिक गतिविधियों के चलते जिला बदर किया गया था और उसे निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद वह आदेशों की अवहेलना करते हुए शहर में घूमता पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुबैर उर्फ डोला पुत्र शहजाद उर्फ शहजादा निवासी मजीदपुरा, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में दंगा, मारपीट, धमकी और शांति भंग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास (धारा 307) समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मामला दर्ज हो चुका है। वर्ष 2019 में मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित प्रकरण में भी उसका नाम सामने आया था। इसके साथ ही आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने के दो अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin