हापुड़।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उससे शादी करने और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोपों में वांछित नामजद अभियुक्त को थाना हापुड़ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रेलवे स्टेशन हापुड़ के पास से उस समय दबोचा गया जब वह कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना हापुड़ नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उससे शादी कर ली और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिन्स पुत्र राम चन्दर उर्फ चन्दरू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम लत्तीपुर, थाना बेहपुर, जनपद भागलपुर (बिहार) का निवासी है। वर्तमान में वह दिल्ली के ज्वालापुरी थाना क्षेत्र स्थित आर ब्लॉक-5 में रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin