Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मिशन शक्ति के तहत बाबूगढ़ में जागरूकता की अलख, महिलाओं को बताए सुरक्षा के हर उपाय


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चामंड मंदिर, कस्बा बाबूगढ़ छावनी में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम तथा ग्राम अटूटा में जनचौपाल के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान एसआई आयशा, एसआई मनीषा, एलएचसी 408 रजनीबाला, एलसी 604 दीपा और एलएचजी साधना ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन और सहायता हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 1090, 181, 102, 108, 112, 1098, 1076 और 9412223343 जैसे प्रमुख नंबरों के उपयोग की जानकारी दी, साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए 1930 और 9520864950 साइबर हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता भी समझाई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी, बाल अपराध या आपात स्थिति में बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका के बारे में भी जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया गया कि महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है।


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रमुख रहे। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया और आवश्यक प्रक्रिया भी समझाई।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचने से महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे जरूरत पड़ने पर मदद लेने में संकोच नहीं करेंगी।