Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चेकिंग के दौरान कपूरपुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर, तीन चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया, जिनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वाहन चोरों के बीच हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान तीन किशोर पुलिस को देखकर घबराए हुए नजर आए। पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।  

पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गईं। 

बरामद मोटरसाइकिलों में एक स्प्लेंडर बाइक नंबर UP 15 DE 6360 शामिल है, जो थाना कपूरपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 31/2026 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस से संबंधित है। दूसरी स्प्लेंडर बाइक नंबर UP 37 E 2115 तथा तीसरी स्प्लेंडर बाइक नंबर UP 13 K 6127 भी थाना कपूरपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 32/2026 धारा 317(5) व 345(3) बीएनएस से संबंधित पाई गईं। 


थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए बाल अपचारी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। बरामदगी के बाद चोरी के शिकार वाहन मालिकों को सूचना दी जा रही है, जिससे उनके वाहनों को सुपुर्द किया जा सके।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।