HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद में चलाए जा रहे अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के दौरान थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी मूल रूप से मोदीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन शस्त्र के तहत क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास अवैध हथियार मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकेश कुमार बताया, जो वर्तमान में हापुड़ के खाई कोठी गेट इलाके में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin