HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा के मैनमार्केट स्थित सिद्ध पीठ श्री श्री 1008 गुल्लू बाबा के मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर बाबा की 78वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ 78वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि यह भंडारा पिछले 78 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र में आस्था और परंपरा का अनूठा प्रतीक बन चुका है। मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बाबा के स्नान एवं श्रृंगार से हुई। बाबा को नए वस्त्र पहनाकर पूरे विधि-विधान से सजाया-संवारा गया। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग अर्पित किया गया। इसी क्रम में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भाग लिया और भक्ति में लीन नजर आए।
इसके अलावा मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियों का भी आयोजन किया गया, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पिलखुवा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था की सराहना की गई।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समिति के ओम दत्त शर्मा, मोनू (दादरी वाले), पवन वर्मा, विक्रम वर्मा, अमित गर्ग, जय भगवान, विपिन गर्ग, बिट्टू तोमर अनुपम गर्ग, बॉबी, सौरभ, पल्लू, निक्की, सुमित, विपुल सहित अन्य सदस्यों ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
गुल्लू बाबा मंदिर समिति के ट्रस्टी सुधीर राय साहब ने बताया कि “बाबा की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह भंडारा पिछले 78 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष रामनवमी पर यह आयोजन और भी भव्य रूप लेता है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह परंपरा बाबा के आशीर्वाद से आगे भी इसी तरह चलती रहेगी।”
रामनवमी के इस पावन अवसर पर बाबा की 78वीं पुण्यतिथि के साथ पिलखुवा में आयोजित यह कार्यक्रम आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin