HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल के किंडरगार्टन विभाग द्वारा आयोजित ‘ग्रेजुएशन डे’ समारोह शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके बाद पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों के साथ मंच पर कदम रखा तो अभिभावकों की आँखों में गर्व और भावुकता साफ झलकने लगी। बच्चों को परीक्षा परिणाम के साथ ‘मेरिटोरियस ट्रॉफी’ प्रदान की गई, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस यादगार पल को अभिभावकों ने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के पूरे वर्ष के समर्पण और परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सहयोग के कारण ही यह शैक्षणिक सत्र सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया है और बच्चे आत्मविश्वास के साथ अगली कक्षा में प्रवेश कर रहे हैं।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रिंसिपल को बधाई दी तथा विद्यालय की प्रगति में योगदान देने वाले शिक्षकों, समन्वयकों और प्रशासनिक टीम का विशेष आभार व्यक्त किया।
समारोह में स्कूल एडमिन लवलेश सिरोही, श्रीमती मीनू सिरोही एवं रुचिका खुराना सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की मुस्कान और तालियों की गूंज ने इस दिन को यादगार बना दिया।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin