Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रामनवमी पर पिलखुवा में कन्या पूजन कार्यक्रम, समाज में संस्कार और समरसता का संदेश


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। रामनवमी के अवसर पर सेवा भारती पिलखुवा की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में बेटियों के सम्मान और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता, परिवार जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया गया।

साकेत कॉलोनी स्थित वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार व प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और समाज को बेटियों के सम्मान व सेवा भाव का संदेश दिया।

सेवा भारती पिलखुवा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। रामनवमी जैसे पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन लोगों में संस्कार और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनता है।

कार्यक्रम में सुधीर गोयल, अखिलेश मित्तल, विपिन अग्रवाल, दीपक राविया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सेवा भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में कन्याओं को प्रसाद और उपहार वितरित किए गए तथा बेटियों के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया गया।