HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। गांव बक्सर में सोमवार सुबह जामा मस्जिद के पास सड़क पर इस्राइल से जुड़े पोस्टर चिपके मिलने से क्षेत्र में हलचल पैदा हो गई। राहगीरों ने जब सड़क पर लगे पोस्टरों को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।
पोस्टरों पर इस्राइल का झंडा बना हुआ था और अंग्रेजी भाषा में कुछ विवादित शब्द लिखे होने की बात सामने आई है। पोस्टर मिलने की खबर फैलते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया और लोगों ने मामले की जांच की मांग की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टरों को हटवाकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्टर किसने और किस मकसद से लगाए।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है और किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin