HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के परिणाम में जनपद हापुड़ के गांव खड़खड़ी की बेटी श्वेता त्यागी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में 50वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) पद पर हुआ है।
परिणाम घोषित होने के बाद गांव खड़खड़ी में खुशी का माहौल देखने को मिला। सोमवार को गांव में श्वेता त्यागी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्वेता के दादा स्वर्गीय बलजीत त्यागी क्षेत्र के सम्मानित पहलवान और सामाजिक व्यक्तित्व रहे हैं।
श्वेता के पिता महेश चंद त्यागी ने बताया कि श्वेता शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं और उन्होंने हमेशा समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया।
परिवार के वरिष्ठ सदस्य और भाजपा नेता सुभाष चंद त्यागी ने इसे पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं श्वेता के भाई डॉ. नितिन त्यागी भी वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर बने थे।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने भी श्वेता के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin