HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़/पिलखुवा/गढ़मुक्तेश्वर। जिले के तीन प्रमुख टोल प्लाजा छिजारसी, कुराना और ब्रजघाट पर एक अप्रैल से नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद अब इन टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। नई दरों में अलग-अलग वाहनों पर पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों और ट्रांसपोर्टरों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि इन तीनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग 70 हजार वाहन गुजरते हैं। दरें बढ़ने के बाद कार, जीप, वैन, बस और ट्रक सहित सभी श्रेणी के वाहनों के टोल शुल्क में इजाफा हुआ है। टोल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर भी असर पड़ा है और कई ट्रांसपोर्टरों ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे सामान की ढुलाई महंगी होने की संभावना है।
वाहन चालकों ने टोल दरों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जहां कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ है, वहां शुल्क बढ़ाना सही नहीं है। उनका कहना है कि इससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
टोल प्रबंधन ने नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर लगा दी है और वाहन चालकों से फास्टैग व अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान करने की अपील की है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद डिजिटल भुगतान को अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि नकद भुगतान केवल विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकार किया जाएगा।
टोल अधिकारियों के अनुसार यह बढ़ोतरी वार्षिक संशोधन प्रक्रिया के तहत की गई है और इसका उद्देश्य टोल वसूली प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाना है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin