Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गांधी रोड पर दिन में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम, नियमों की उड़ रही धज्जियां

HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। शहर की व्यस्त गांधी रोड पर दिन के समय भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। निर्धारित समय में रोक होने के बावजूद ट्रक और डंपर खुलेआम सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सुबह से ही गांधी रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्कूल जाने वाले छात्र, बाजार आने वाले लोग और दोपहिया वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। कई बार अचानक भारी वाहनों के बीच घिर जाने से हादसे की स्थिति भी बन जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर बनाए गए नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। दिन में ट्रकों की एंट्री से पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है और लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय है और दिन के समय एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।