Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गौकशी व मुठभेड़ के आरोपी को कपूरपुर पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा बरामद


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना कपूरपुर पुलिस ने गौकशी और पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम नारायणपुर बास्का की मर्दैया निवासी अभियुक्त अफसर पुत्र साबुद्दीन को नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था। आरोपी पर गौकशी और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित गंभीर आरोप भी दर्ज हैं।

 तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।