हापुड़।
शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। रिचार्ज करने के बावजूद कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शिकायत करने के बाद भी तत्काल समाधान न मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।
बताया गया है कि जिले में बड़ी संख्या में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें रिचार्ज खत्म होते ही बिजली स्वतः कट जाती है और बैलेंस आने पर ही सप्लाई बहाल होती है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि रिचार्ज के कुछ ही मिनटों में बिजली चालू हो जाती है, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है।
बुधवार को शहर के कई मोहल्लों में दोपहर के समय बिजली चली गई। लोगों ने मोबाइल एप के जरिए मीटर रिचार्ज कराया, लेकिन लंबे समय तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। बिजलीघर और शिकायत नंबर 1912 पर सूचना देने के बाद भी शाम तक कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, तब संबंधित कंपनी से संपर्क कर रात में आपूर्ति बहाल कराई गई।
जानकारों का कहना है कि स्मार्ट मीटर का पूरा नियंत्रण निजी कंपनी के पास है, जिसके कारण स्थानीय ऊर्जा निगम के अधिकारी सीधे तौर पर बिजली चालू नहीं करा पाते। उन्हें कंपनी से संपर्क कर समाधान कराना पड़ता है, जिससे देरी होती है और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत सामने आई थी, जिन्हें रात में बिजली उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में रिचार्ज के तुरंत बाद ही सप्लाई चालू हो जाती है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin