HALCHAL INDIA NEWS
किसानों ने प्रशासन की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया।
बताया गया कि छिजारसी टोल पर बना यह अस्थाई कार्यालय कथित रूप से अवैध था, जिसे हटाने के लिए जमीन मालिक द्वारा पहले ही शिकायत की गई थी। इसी के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इससे नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने सख्ती और समझाइश दोनों का सहारा लिया। प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया गया। इसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई।
मौके पर एसडीएम धौलाना मनोज सिंह, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित कई चौकी इंचार्ज और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मंडल सचिव यशवीर सिंह, फराहीम तोमर और शेखर चौधरी सहित अन्य नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल छिजारसी टोल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन व किसान नेताओं के बीच वार्ता की कोशिशें जारी हैं।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin