HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि मौसम में बदलाव और थ्रेसिंग का काम शुरू न होने के कारण अभी तक केंद्रों पर गेहूं की आवक नहीं हो सकी है।
मंडी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए इन केंद्रों पर कांटे, बोरे और मशीनें पहुंचा दी गई हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजने की व्यवस्था की है।
जानकारी के अनुसार जिले में करीब 42 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की खेती की गई है। सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जिससे उम्मीद है कि किसान बड़ी संख्या में सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने पहुंचेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल से सभी खरीद केंद्र तैयार हैं और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। मौसम सामान्य होने के बाद जल्द ही गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को गेहूं बेचने के लिए पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है और भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जाएगा।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin