HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में फर्जी फर्मों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत लाभ उठाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले कारोबारियों पर जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने सख्त कार्रवाई की है। बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसआईबी टीम ने 56 स्थानों पर जांच कर 68.29 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया और 29.61 करोड़ रुपये की वसूली कराई।
विभागीय जानकारी के अनुसार कई कारोबारी बोगस फर्म बनाकर कागजों में ही खरीद-बिक्री दिखाते हैं और फर्जी बिलों के जरिए आईटीसी तैयार कर लेते हैं। बाद में इस आईटीसी को अन्य फर्मों को पास कर दिया जाता है, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि होती है। एसआईबी की छापेमारी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
कार्रवाई के दौरान 11 मामलों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई, जबकि दो फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। विभाग का कहना है कि संदिग्ध कारोबारियों पर आगे भी निगरानी और जांच जारी रहेगी।
स्क्रैप कारोबार में सबसे ज्यादा अनियमितताएं
जांच के दौरान स्क्रैप कारोबार से जुड़ी 20 फर्मों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली। इन फर्मों से करीब 11.11 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया गया है और इनकी जांच अभी जारी है।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin