Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत, अजराना पहुंच पीड़ित परिवार को दी सांत्वना


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के हापुड़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुरुवार को वह मेरठ जनपद के ग्राम अजराना में हजरत अब्दुल्ला मुगीसी के निधन पर शोक व्यक्त करने और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।


इससे पूर्व बुलंदशहर रोड स्थित बाईपास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद कांग्रेस पदाधिकारी उनके साथ ग्राम अजराना पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत हजरत अब्दुल्ला मुगीसी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त किया। 


इमरान प्रतापगढ़ी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला महासचिव कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।