HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने नवीन मंडी परिसर में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अब नागरिक किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज कराकर संबंधित विभाग से समाधान प्राप्त कर सकेंगे। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से बड़े आयोजनों, आपात स्थितियों और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की निगरानी की जाएगी। यहां आने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह के अनुसार कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा और सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। नागरिक लैंडलाइन नंबर 0122-2304834, 0122-2304835, 0122-2980036, टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 9454449860 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी निगरानी रखी जाएगी और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिल सके।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin