HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करीब 389 करोड़ रुपये बकाया होने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। भुगतान समय पर न मिलने के कारण किसानों के खेती-बाड़ी और घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। किसान संगठनों ने इस मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र का सिंभावली चीनी मिल पर लगभग 285 करोड़ रुपये और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर करीब 104 करोड़ रुपये बकाया है, जो अब तक किसानों को नहीं मिल सका है।
किसानों का कहना है कि मिलों में चीनी का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, फिर भी भुगतान की गति नहीं बढ़ाई जा रही। पहले प्रशासनिक बैठक में सिंभावली मिल द्वारा हर महीने करीब 50 करोड़ और ब्रजनाथपुर मिल द्वारा 20 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मिलों पर दबाव बनाकर किसानों का बकाया दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान कई किसान नेता मौजूद रहे।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin