HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में कूड़ा प्रबंधन की समस्या एक बार फिर सामने आई, जब रामपुर रोड स्थित डलाव घर में बुधवार को अचानक आग भड़क उठी। कूड़े के ढेर से उठता घना धुआं आसपास के क्षेत्रों में फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालात ऐसे बने कि पास के बिजलीघर तक धुआं पहुंच गया और कर्मचारियों को कुछ समय के लिए वहां से हटना पड़ा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते एक महीने में कई बार इस स्थान पर कूड़े में आग लग चुकी है। वहीं, सामिया गार्डन के सामने भी अक्सर कूड़ा जलने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे बुलंदशहर रोड और आसपास के इलाकों में धुआं और बदबू फैल जाती है।
लोगों ने बताया कि शहर का कूड़ा लंबे समय से यहां डाला जा रहा है, जिससे कूड़े का ढेर काफी ऊंचा हो चुका है। अज्ञात कारणों से बार-बार आग लगने से आसपास के मोहल्लों—रफीकनगर, मजीदपुरा, नान और रामपुर क्षेत्र—में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin