Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

स्वरोजगार को बढ़ावा: हापुड़ में 10 लाख तक ऋण के लिए आवेदन शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में जिला ग्रामोद्योग विभाग ने स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए पात्र व्यक्तियों को बैंकों के माध्यम से अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 11 नई इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों, समूहों और समितियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना में परियोजना लागत का 95 प्रतिशत तक ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसमें 25 प्रतिशत राशि मार्जिन मनी अनुदान के रूप में शामिल होगी।

दोनों योजनाओं में ऋण पर ब्याज में भी राहत दिए जाने का प्रावधान है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अक्षय पंवार ने बताया कि इच्छुक आवेदक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।