HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिनभर हालात बेहद कठिन रहे। सुबह आठ बजे से ही गर्मी का असर दिखने लगा और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
स्कूल से लौटते समय बच्चे गर्मी से परेशान नजर आए, वहीं आम लोग भी लू के थपेड़ों से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर दिखे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन गर्म हवाओं और तेज धूप ने दिन-रात दोनों समय लोगों को परेशान किया।
गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी इजाफा हुआ है। जूस, लस्सी और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली, वहीं आइसक्रीम की बिक्री भी बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक गर्मी और अधिक तेज रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin