HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले में 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाया है। ऐसे 1082 गैर-व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है, जिससे अब इनका संचालन पूरी तरह बंद हो गया है।
अधिकारियों का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुसार तय अवधि पूरी कर चुके वाहनों को एनसीआर क्षेत्र में चलाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कई वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को दूसरे जिलों में ट्रांसफर नहीं कराया था।
विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि अब ये वाहन सड़कों पर चलते हुए पाए गए, तो उन्हें तुरंत जब्त किया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि यह कदम पर्यावरण मानकों का पालन कराने के लिए उठाया गया है और आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin