हापुड़।
प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अब बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत तीन बार अलर्ट मिलने के बाद ही बिजली कटेगी। उपभोक्ताओं के लगातार विरोध के बाद बिजली विभाग ने यह नई गाइडलाइन जारी की है।
जिले में 25 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रीपेड मीटर का उपयोग कर रहे हैं। अब तक शिकायत मिल रही थी कि बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए विभाग ने अलर्ट सिस्टम लागू किया है।
नई व्यवस्था के अनुसार, पहला अलर्ट तब भेजा जाएगा जब रिचार्ज की राशि का लगभग 30 प्रतिशत शेष रह जाएगा। दूसरा अलर्ट 10 प्रतिशत बैलेंस बचने पर आएगा, जबकि तीसरा अलर्ट बैलेंस खत्म होने पर भेजा जाएगा। इन तीनों सूचनाओं के बाद ही बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत एसएमएस हेडर और आधिकारिक ऐप के माध्यम से ही रिचार्ज करें।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी मिलेगी और अनावश्यक परेशानी से बचाव होगा।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin