हापुड़।
कपूरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
गांव नंगला छज्जू निवासी विकास सिंह ने आरोप लगाया कि 5 नवंबर 2025 को कुछ पुलिसकर्मी उसे घर के बाहर से बिना वजह अपने साथ ले गए। युवक के मुताबिक रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद थाने में भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पीड़ित का कहना है कि अगले दिन उसे मेडिकल के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिहा कर दिया गया। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उसे डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में सुनवाई करते हुए सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कपूरपुर थाना पुलिस को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में अनीता चौहान ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin