Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रंजिश में घर में घुसकर हमला, कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों पर केस दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बागड़पुर में आपसी रंजिश के चलते एक किसान पर घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने सात नामजद समेत कुल नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बबलू के अनुसार, दुल्हेंडी के दिन वह अपने घर में था, तभी कुछ लोग हथियारों के साथ जबरन अंदर घुस आए। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया।

पीड़ित का कहना है कि शुरुआती दौर में पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई और मामला अदालत तक पहुंचा।

कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस संबंध में स्तुति सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।