HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-09 पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है, जबकि इसे हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश भी जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
दिल्ली-लखनऊ को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग गढ़ क्षेत्र में अव्यवस्था का शिकार है। ब्रजघाट गंगा पुल से लेकर सिखेड़ा तक सड़क किनारे होटल, ढाबे और अस्थायी दुकानों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर अतिक्रमण सड़क की पटरी तक पहुंच गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और हादसों की आशंका भी बढ़ रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि तय समय सीमा में हाईवे किनारे से अवैध कब्जों को हटाया जाए, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह कार्रवाई धीमी नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिकता निभाता है, स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा।
बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
इस संबंध में एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि एनएचएआई से पत्राचार कर पुलिस की मदद से जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin