HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में आज दो बिजलीघरों से जुड़ी सप्लाई अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी। विभाग की ओर से रखरखाव और योजना के तहत कार्य किए जाने के कारण यह कटौती की जा रही है।सुबह 8 से 10 बजे तक कटौती
स्वर्ग आश्रम रोड बिजलीघर से जुड़े ग्रीनपार्क कॉलोनी, पन्नापुरी, शक्तिनगर, इंद्रलोक, केशवनगर, अर्जुननगर, त्यागीनगर, देवलोक, प्रभा विहार और सीएचसी हापुड़ क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती बिजनेस प्लान के तहत किए जा रहे कार्य के कारण होगी।सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित
वहीं, दिल्ली रोड प्रथम बिजलीघर के फीडर नंबर-4 पर आरडीएसएस रिवैम्प योजना के अंतर्गत लाइन पर काम किया जाएगा। इसके चलते लज्जापुरी, अपनाघर कॉलोनी, अर्जुननगर और चमरी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होते ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। लोगों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की गई है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin