Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कलेक्शन एजेंट से 85 लाख लूटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में हाईवे पर कलेक्शन एजेंट से हुई 85 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। पिलखुवा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे घटना के खुलासे की दिशा में अहम कड़ी जुड़ गई है। 


थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के बाद से ही फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी ऋषभ पुत्र अजय निवासी पक्का बाग थाना हापुड़ नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचते हुए हिरासत में लिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया गया कि हाईवे पर कलेक्शन एजेंट से 85 लाख रुपये की लूट की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद आखिरकार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
 

थाना प्रभारी का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिससे पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सकेगा। साथ ही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।