हापुड़।
जनपद में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बहादुरगढ़ थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
थाना प्रभारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पहले अभियुक्त भूरा पुत्र बुन्दु निवासी ग्राम पलवाड़ा को नानई बम्बा की ओर आम के बाग के पास से दबोचा गया, जबकि दूसरे अभियुक्त असलम पुत्र मिम्बर निवासी ग्राम पलवाड़ा को पलवाड़ा नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin