हापुड़।
जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नगदी समेत इनवर्टर, बैटरियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। जानकारी के अनुसार चोर देर रात मकान में घुसे और घर में रखी करीब 40 हजार रुपये की नगदी, दो इनवर्टर, चार बैटरियां, एक मोटर तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin