HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर के ततारपुर गोलचक्कर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ईको और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से गुजर रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां ततारपुर गोलचक्कर के पास पहुंचीं, अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर के प्रभाव से स्कॉर्पियो कई फीट तक घिसटती चली गई और पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। वहीं ईको गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ियों के पास पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin