HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। जनपद हापुड़ में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा कैंटर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक छिजारसी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 18 लाख रुपये कीमत की 250 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 1800 क्वार्टर और 2400 अद्धे शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद और कैंटर वाहन संख्या BR 01 GR 1170 भी कब्जे में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटन साहनी निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार और नीरज कुमार निवासी वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरियाणा से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां अवैध रूप से शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक चौहान, उपनिरीक्षक गिरेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी और अपराध पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin