हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित किठौर रोड पर गांव असौड़ा के पास एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित अमनवीर नारायण त्यागी उर्फ अमन त्यागी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि किठौर रोड पर उनका संतोष फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है।
आरोप है कि 13 मई की देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और सेल्समैन पर बाइक में पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्रता की।
पीड़ित के अनुसार आरोपी मनी, तुषार, दीपांशु और कपिल उर्फ राकी निवासी गांव अजराड़ा, जिला मेरठ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पेट्रोल पंप पर हमला कर तोड़फोड़ की। पथराव में पंप पर लगी एक मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी।
मामले में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दीपांशु, तुषार, कपिल उर्फ राकी और परवेज निवासी गांव अजराड़ा, जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin