HALCHAL INDIA NEWS
हापुड।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम नरैना के जंगल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही थाना कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की पहचान ग्राम सालेपुर निवासी 35 वर्षीय जान मोहम्मद के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन अथवा अन्य परिस्थितियों के चलते उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin