हापुड़।
कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के जीवन को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भावुक पल देखने को मिला।
जिलाधिकारी कविता मीना ने योजना के अंतर्गत पात्र बालिका खुशी चौहान पुत्री स्वर्गीय पंकज चौहान को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जनपद हापुड़ में ऐसे 11 बच्चों को चिन्हित किया गया था, जिन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी कविता मीना ने बालिका को चेक प्रदान करते हुए कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में सरकार की संवेदनशील पहल है। उन्होंने बालिका को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनने के लिए धनराशि का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार कोविड प्रभावित बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर है और उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, संरक्षण अधिकारी मनीष द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin