Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, हापुड़ देहात पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

दहेज हत्या के मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम पटना मोड़ के पास से दबोचा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पति और ससुर काफी समय से वांछित चल रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना हापुड़ देहात पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम पटना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांशू पुत्र वीरपाल और वीरपाल पुत्र नानकचंद निवासी मोहल्ला भीमनगर थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

बताया जा रहा है कि विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

थाना हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।