Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पाइपलाइन फटने से चौराहे पर जलभराव, हजारों लीटर पानी बहा


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा के परतापुर चौराहे पर पेयजल पाइपलाइन फटने से सड़क पर अचानक जलभराव हो गया। तेज दबाव के साथ पानी निकलने के कारण देखते ही देखते पूरा इलाका पानी से भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा और बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि समय पर मरम्मत टीम नहीं पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई।

बाद में सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और लीकेज को ठीक करने का काम शुरू किया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम को भेज दिया गया था और जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।