Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गर्मी में बढ़ी भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।

गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को कम करने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हापुड़ स्टेशन पर रुकने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन में निर्धारित तिथियों पर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

इसी तरह प्रतापगढ़-दिल्ली रूट पर संचालित पद्मावत एक्सप्रेस में भी कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। वहीं अयोध्या और दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में भी तय अवधि के दौरान अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से वेटिंग टिकट वाले कई यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मई माह में अलग-अलग तारीखों पर यह सुविधा लागू रहेगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।