Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सहालग सीजन में गुलजार हुआ बर्तन बाजार, महंगाई का भी दिखा असर


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।

शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के बर्तन बाजारों में रौनक लौट आई है। सहालग के चलते दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है और खासकर उपहार में दिए जाने वाले बर्तनों की खरीदारी तेज हो गई है।

कसेरठ बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों ने भी सीजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के बर्तनों का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है। कांसा, तांबा, पीतल, स्टील, एल्युमीनियम और नॉन-स्टिक जैसे कई विकल्प ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

हालांकि, इस बार महंगाई का असर भी साफ नजर आ रहा है। बर्तनों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते ग्राहकों का रुझान भारी और ज्यादा वजन वाले बर्तनों की बजाय हल्के और किफायती विकल्पों की ओर बढ़ा है।

व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां लोग भारी और महंगे बर्तन खरीदने को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब ग्राहक बजट को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं।

कुल मिलाकर सहालग के कारण बाजार में कारोबार तो बढ़ा है, लेकिन महंगाई ने खरीदारी के ट्रेंड में बदलाव जरूर ला दिया है।