HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली।
साइबर ठगों द्वारा पुराने नोट बदलवाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव बक्सर के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लिए और अब और रकम की मांग करते हुए धमकी दे रहा है।
पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ऐसी योजना से जुड़ा बताया, जिसमें पुराने नोटों के बदले बड़ी रकम दिलाने का दावा किया गया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने अपने पास रखे पुराने नोटों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेज दीं।
इसके बाद आरोपी ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर करीब 550 रुपये ऑनलाइन जमा कराने को कहा। पीड़ित ने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, इसके बाद भी काम आगे नहीं बढ़ा और आरोपी ने दोबारा 7,000 रुपये की मांग कर दी।
जब पीड़ित ने अतिरिक्त रकम देने से इनकार किया, तो आरोपी ने कानूनी कार्रवाई कर जेल भिजवाने की धमकी देनी शुरू कर दी। इस घटना से पीड़ित मानसिक तनाव में है।
पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin