हापुड़।
देवलोक कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब छह महीने पहले शुरू हुआ यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। आरोप है कि संबंधित विभाग ने शुरुआती काम के बाद निर्माण को बीच में ही छोड़ दिया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवस्थापना विकास निधि के तहत नाली और हॉटमिक्स सड़क बनाने की योजना बनाई गई थी। वार्ड-31 में शांति निकेतन स्कूल से संजय गुप्ता के मकान तक लगभग 13.88 लाख रुपये की लागत से सड़क बननी थी।
बताया जाता है कि 17 अक्तूबर 2025 को विधिवत शिलान्यास भी किया गया, लेकिन इसके बाद ठेकेदार ने केवल रोड़ी डालकर काम रोक दिया। हॉटमिक्स सड़क नहीं बनने के कारण अब रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति में सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। साइकिल चलाते समय कई बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण हॉटमिक्स मशीनरी मौके तक नहीं पहुंच पा रही है। इसी वजह से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार, भविष्य में इस मार्ग को 15वें वित्त आयोग की योजना में शामिल कर सीसी सड़क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin